Infrastructure Damage Report : देवाल से खेता मोटर मार्ग

8608 - निर्माण खण्ड थराली - Chamoli

17

Total Damage Spots

₹ 540.56 Lakhs

Total Estimated Cost

0

Completed

17

Pending

Status Wise Distribution
Cost Analysis
देवाल से खेता मोटर मार्ग DivSegmentID:8608 Closure Report Closure Images

EE Office: निर्माण खण्ड थराली

District: Chamoli

Segment ID: 6217, EE Segment ID: 8608

Pics Count: 4

Damage Spots Details
Spot #1 - ID:3512 , suyalkot, Chainage 15.8 - 16.000 , Damaged Length 0.2 KM

20-06-2025

Provisions (प्रावधानों की सूची)
  1. Hill side cutting.
  2. Cement plum Concrete.

Remark: Landslide

₹ 150.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #2 - ID:3494 , Padmalla, Chainage 3.8 - 4.000 , Damaged Length 0.2 KM

26-08-2025

Provisions (प्रावधानों की सूची)
  1. Excavation of foundation for Retaining wall and breast wall.
  2. RCC M25
  3. RR dry
  4. Gabions

Remark: Sinking

₹ 6.23 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #3 - ID:3473 , kalpatta, Chainage 1.8 - 2.000 , Damaged Length 0.2 KM

01-09-2025

Provisions (प्रावधानों की सूची)
  1. Excavation of foundation for Retaining wall and breast wall.
  2. Cement plum masonry with 40% plum and 60% 1:3:6 cement concrete.
  3. Providing and laying of mechanically woven double twisted hexagonal shaped gabions.

Remark: Landslide

₹ 5.33 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #4 - ID:7214 , Km 21 melkhet market, Chainage 20.4

28-06-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल–खेता मोटर मार्ग के किमी० 21 हे०मी० 4–6, मेलखेत बाजार के समीप सड़क के निचले भाग में भू-स्खलन एवं कटाव की स्थिति के कारण मार्ग की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उक्त स्थान पर सड़क को स्थायित्व प्रदान करने तथा मार्ग को संभावित क्षति से बचाने हेतु सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

स्थल की भौगोलिक एवं भौतिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना तकनीकी एवं व्यवहारिक रूप से उचित पाया गया। निर्माण कार्य के दौरान स्थल की वास्तविक स्थिति के अनुसार निर्धारित डिजाइन, मानकों एवं तकनीकी विनिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

अतः उक्त स्थल पर प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण कार्य कराया जाना उचित एवं आवश्यक पाया गया, जिससे देवाल–खेता मोटर मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके तथा आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Remark: Km 21 melkhet market

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #5 - ID:7215 , Near boragad road, Chainage 11.5

01-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

इसमें सीसी प्लम था गेबियन का कार्य कराया जाना आवश्यक है

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #6 - ID:7061 , Melkhet market, Chainage 21.4

02-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 21 है०मी० 4-6, मेलखेत बाजार के समीप सड़क का बाहरी भाग वर्षा ऋतु में लगातार भू-धंसाव एवं कटाव से प्रभावित हो रहा है। उक्त स्थान बाजार क्षेत्र होने के कारण वाहनों एवं स्थानीय जनता की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे सड़क की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। अतः सड़क की स्थिरता एवं सुरक्षित यातायात बनाए रखने हेतु C.C. Plum Concrete Foundation पर Gabion Retaining Wall का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही जल निकासी हेतु आवश्यक Filter Media एवं Weep Holes की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे जल दाब कम होकर संरचना की दीर्घकालीन स्थिरता बनी रहे। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर सड़क को भू-धंसाव एवं कटाव से सुरक्षा मिलेगी तथा मेलखेत बाजार क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु रहेगा।

₹ 4.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #7 - ID:7758 , Suyalkot, Chainage 15.4

04-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 16 में सुयालकोट के समीप वर्तमान में अत्यधिक भूस्खलन एवं वॉशआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थान पर लगातार हो रही वर्षा के कारण सड़क के ऊपर एवं नीचे दोनों ओर पहाड़ का कटाव एवं भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण बड़ी मात्रा में मलबा एवं बोल्डर सड़क पर आ रहे हैं तथा सड़क का निचला भाग भी लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। उक्त स्थल की भौगोलिक एवं भूस्खलन की स्थिति अत्यन्त संवेदनशील होने के कारण सड़क के ऊपरी भाग में पहाड़ के कटान एवं नीचे की ओर हो रहे कटाव को नियंत्रित किया जाना आवश्यक है। समय रहते सुरक्षात्मक कार्य न किए जाने की स्थिति में सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने तथा मार्ग के पूर्ण रूप से बाधित होने की संभावना बनी हुई है। स्थल की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भूस्खलन एवं सड़क वॉशआउट से सुरक्षा हेतु गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। गैबियन संरचनाओं से सड़क के निचले भाग को आवश्यक सहारा प्रदान करने तथा भूस्खलित सामग्री एवं मलबे को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। वहीं प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम के माध्यम से वर्षाजल के तीव्र बहाव को नियंत्रित कर सड़क के कटाव एवं पुनः वॉशआउट को रोका जाना प्रस्तावित है। चूँकि उक्त स्थल पर ऊपर एवं नीचे दोनों ओर पहाड़ का कटान एवं लगातार भूस्खलन हो रहा है, इसलिए केवल सामान्य मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। स्थल की सुरक्षा एवं मोटर मार्ग को भविष्य में होने वाले भूस्खलन तथा वॉशआउट से बचाने हेतु आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं जल निकासी संबंधी कार्य कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उक्त कार्य हेतु गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम तथा आवश्यकतानुसार अन्य सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान करते हुए अनुमानित लागत लगभग ₹1.50 करोड़ आकलित की गई है। अतः जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 16 में सुयालकोट के समीप उत्पन्न भूस्खलन एवं वॉशआउट की स्थिति को देखते हुए उक्त सुरक्षात्मक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही/स्वीकृति प्रदान किया जाना उचित होगा।

₹ 150.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #8 - ID:7213 , Dewal kheta km 19 Melkhet inter collage, Chainage 18.1

08-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल–खेता मोटर मार्ग के किमी० 19 हे०मी० 0–2, मेलखेत इंटर कॉलेज के समीप सड़क के निचले भाग में भू-स्खलन एवं कटाव की स्थिति के कारण मार्ग की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उक्त स्थान पर सड़क को स्थायित्व प्रदान करने तथा मार्ग को संभावित क्षति से बचाने हेतु सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

स्थल की भौगोलिक एवं भौतिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना तकनीकी एवं व्यवहारिक रूप से उचित पाया गया। निर्माण कार्य के दौरान स्थल की वास्तविक स्थिति के अनुसार निर्धारित डिजाइन, मानकों एवं तकनीकी विनिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

अतः उक्त स्थल पर प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण कार्य कराया जाना उचित एवं आवश्यक पाया गया, जिससे देवाल–खेता मोटर मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके तथा आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Remark: Km 19 hm 0-2 Retaining wall

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #9 - ID:7944 , Naldhura, Chainage 17.8

15-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 18 में नलधुरा के समीप अत्यधिक वर्षा के कारण पहाड़ी भाग से भारी मात्रा में मलबा आने के साथ-साथ भूस्खलन एवं वॉशआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थान पर ऊपर की ओर से लगातार मलबा, मिट्टी एवं बोल्डर सड़क पर आने के कारण मोटर मार्ग प्रभावित हो रहा है तथा सड़क का आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।

वर्तमान में स्थल पर भूस्खलन की मात्रा अत्यधिक है तथा पहाड़ी भाग अस्थिर होने के कारण भविष्य में और अधिक मलबा सड़क पर आने एवं सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। अतः मोटर मार्ग को सुरक्षित रखने एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

स्थल की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भूस्खलित भाग के उपचार, मलबे को नियंत्रित करने तथा सड़क को भविष्य में होने वाले कटाव एवं वॉशआउट से सुरक्षित रखने हेतु गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम आदि आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही वर्षाजल के उचित निकास हेतु आवश्यक जल निकासी संबंधी कार्य भी कराया जाना आवश्यक है।

उक्त सुरक्षात्मक कार्यों को स्थल की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार लगभग ₹50.00 लाख से ₹60.00 लाख की अनुमानित लागत में कराया जाना सम्भव है।

अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 18 में नालधुरा, जनपद चमोली, विकासखण्ड देवाल में अत्यधिक मलबा, भूस्खलन एवं वॉशआउट से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए लगभग ₹50-60 लाख की लागत से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान किया जाना उचित होगा।

Remark: जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 18 में नलधुरा के समीप अत्यधिक वर्षा के कारण पहाड़ी भाग से भारी मात्रा में मलबा आने के साथ-साथ भूस्खलन एवं वॉशआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थान पर ऊपर की ओर से लगातार मलबा, मिट्टी एवं बोल्डर सड़क पर आने के कारण मोटर मार्ग प्रभावित हो रहा है तथा सड़क का आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में स्थल पर भूस्खलन की मात्रा अत्यधिक है तथा पहाड़ी भाग अस्थिर होने के कारण भविष्य में और अधिक मलबा सड़क पर आने एवं सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। अतः मोटर मार्ग को सुरक्षित रखने एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। स्थल की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भूस्खलित भाग के उपचार, मलबे को नियंत्रित करने तथा सड़क को भविष्य में होने वाले कटाव एवं वॉशआउट से सुरक्षित रखने हेतु गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम आदि आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही वर्षाजल के उचित निकास हेतु आवश्यक जल निकासी संबंधी कार्य भी कराया जाना आवश्यक है। उक्त सुरक्षात्मक कार्यों को स्थल की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार लगभग ₹50.00 लाख से ₹60.00 लाख की अनुमानित लागत में कराया जाना सम्भव है। अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 18 में नालधुरा, जनपद चमोली, विकासखण्ड देवाल में अत्यधिक मलबा, भूस्खलन एवं वॉशआउट से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए लगभग ₹50-60 लाख की लागत से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान किया जाना उचित होगा।

₹ 65.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #10 - ID:7164 , Boragad, Chainage 11.4

22-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल–खेता मोटर मार्ग के किमी० 12 हे०मी० 8–10, बोरागाड के समीप सड़क के निचले भाग में भू-स्खलन एवं कटाव की स्थिति के कारण मार्ग की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उक्त स्थान पर सड़क को स्थायित्व प्रदान करने तथा मार्ग को संभावित क्षति से बचाने हेतु सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

स्थल की भौगोलिक एवं भौतिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाना तकनीकी एवं व्यवहारिक रूप से उचित पाया गया। निर्माण कार्य के दौरान स्थल की वास्तविक स्थिति के अनुसार निर्धारित डिजाइन, मानकों एवं तकनीकी विनिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

अतः उक्त स्थल पर प्रस्तावित सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण कार्य कराया जाना उचित एवं आवश्यक पाया गया, जिससे देवाल–खेता मोटर मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके तथा आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Remark: Work should be done

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #11 - ID:7060 , Melkhet inter college, Chainage 19.3

23-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 19 है०मी० 0-4, मेलखेत इंटर कॉलेज के समीप सड़क का बाहरी भाग वर्षा ऋतु में लगातार भू-धंसाव एवं कटाव से प्रभावित हो रहा है। उक्त स्थान पर सड़क की सुरक्षा एवं स्थायित्व बनाए रखने हेतु C.C. Plum Concrete Foundation पर Gabion Retaining Wall का निर्माण प्रावधान करना होगा। यह संरचना ढाल को स्थिर करने, जल निकासी सुनिश्चित करने तथा भविष्य में होने वाले भू-क्षरण एवं सड़क क्षति को रोकने में प्रभावी सिद्ध होगी। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर सड़क यातायात सुरक्षित रहेगा तथा मार्ग की दीर्घकालीन स्थिरता सुनिश्चित होगी।

Remark: Due to heavy rainfall

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #12 - ID:7062 , Padmalla, Chainage 4.2

30-07-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी०-4 पर सड़क का भाग भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है। वर्षा ऋतु में सतही जल के प्रवाह एवं ढाल के अस्थिर होने से सड़क को निरंतर क्षति पहुँचने की संभावना बनी रहती है। अतः सड़क की सुरक्षा एवं भू-धंसाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से गैबियन संरचना द्वारा ढाल को स्थिर करते हुए ढाल की सतह पर इंटरलॉकिंग कंक्रीट टाइल लगाने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही जल निकासी हेतु आवश्यक Filter Media एवं Weep Holes की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जल दाब कम होकर संरचना की दीर्घकालीन स्थिरता बनी रहे। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर सड़क का प्रभावित भाग सुरक्षित होगा, भू-धंसाव में कमी आएगी तथा यातायात वर्षभर सुचारु एवं सुरक्षित बना रहेगा।

₹ 10.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #13 - ID:7098 , Km 7 garsung तोक एवं प्रतिक्षालय, Chainage 6.6

03-08-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी०-7 पर सड़क का भाग क्षतिग्रस्त हो रहा है। वर्षा ऋतु में सतही जल के प्रवाह एवं ढाल के अस्थिर होने से सड़क को निरंतर क्षति पहुँचने की संभावना बनी रहती है। अतः सड़क की सुरक्षा को नियंत्रित करने के उद्देश्य से गैबियन संरचना एवं CC प्लम द्वारा आगणन प्रेषित किया जा रहा है । साथ ही जल निकासी हेतु आवश्यक Filter Media एवं Weep Holes की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जल दाब कम होकर संरचना की दीर्घकालीन स्थिरता बनी रहे। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर सड़क का प्रभावित भाग सुरक्षित होगा तथा यातायात वर्षभर सुचारु एवं सुरक्षित बना रहेगा।

₹ 5.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #14 - ID:7769 , Padmallla km4 hm8-10, Chainage 3.9

24-08-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

टिप्पणी

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 06 में हे०मी० 8-10 में वैली साइड अत्यधिक वर्षा एवं जल के तीव्र बहाव के कारण पूर्णतः क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट हो गई है। उक्त स्थान पर सड़क के वैली साइड में अत्यधिक कटाव होने के कारण सड़क का किनारा एवं नीचे का भू-भाग समाप्त हो गया है, जिससे मोटर मार्ग की सुरक्षा प्रभावित हो रही है तथा यातायात के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए सड़क के शेष भाग को सुरक्षित रखने तथा भविष्य में होने वाले कटाव एवं वॉशआउट को रोकने हेतु वैली साइड में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। इसके लिए स्थल की परिस्थितियों के अनुसार गैबियन एवं प्लम/आर०सी०सी० प्लम आदि सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त सुरक्षात्मक कार्य से सड़क के वैली साइड को आवश्यक सहारा प्रदान करने, वर्षाजल के बहाव को नियंत्रित करने तथा सड़क के पुनः क्षतिग्रस्त होने की संभावना को कम करने में सहायता मिलेगी। प्रस्तावित कार्य को लगभग ₹10.00 लाख की अनुमानित लागत में कराया जाना सम्भव है।

अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 06 में हे०मी० 8-10 की वैली साइड में क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट सड़क की सुरक्षा हेतु लगभग ₹10.00 लाख की लागत से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना उचित होगा।

₹ 10.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #15 - ID:7768 , Garsung tok km 7 hm 6-8, Chainage 6.8

25-08-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 07 में गरसूं तोक के हे०मी० 6-8 में हिल साइड पर अत्यधिक वर्षा के कारण पहाड़ी भाग में भूस्खलन एवं कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थल पर लगातार पहाड़ का कटान होने के कारण मलबा, मिट्टी एवं बोल्डर सड़क पर आ रहे हैं, जिससे मोटर मार्ग का आवागमन प्रभावित होने तथा सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। वर्तमान में हिल साइड की स्थिति अत्यन्त संवेदनशील है तथा वर्षाजल के तीव्र बहाव के कारण पहाड़ी ढलान में लगातार कटाव हो रहा है। समय रहते सुरक्षात्मक कार्य न किए जाने पर भूस्खलन बढ़ने से सड़क के बड़े भाग के क्षतिग्रस्त होने एवं यातायात बाधित होने की संभावना है। उक्त स्थल की भौगोलिक परिस्थितियों एवं क्षति की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए हिल साइड पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य, गैबियन एवं प्लम तथा आर०सी०सी० प्लम का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। गैबियन संरचना द्वारा भूस्खलित मलबे एवं मिट्टी को नियंत्रित करने तथा पहाड़ी ढलान को स्थिरता प्रदान करने में सहायता मिलेगी। वहीं प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम द्वारा वर्षाजल के बहाव को नियंत्रित कर पहाड़ी कटाव एवं सड़क के वॉशआउट को रोकने का कार्य किया जाएगा। उक्त स्थल पर आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं जल निकासी संबंधी कार्य कराकर मोटर मार्ग को सुरक्षित किया जाना आवश्यक है, जिससे भविष्य में होने वाले भूस्खलन एवं कटाव को नियंत्रित किया जा सके तथा यातायात सुचारु बना रहे। अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 07 में गरसूं तोक के हे०मी० 6-8 में हिल साइड पर भूस्खलन एवं पहाड़ी कटाव से सुरक्षा हेतु गैबियन, प्लम, आर०सी०सी० प्लम एवं आवश्यक अन्य सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान करते हुए कार्य कराया जाना उचित होगा।

₹ 12.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #16 - ID:7772 , Km 4 padmala near ajab sing home, Chainage 3.5

25-08-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

टिप्पणी

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 04 में पदमल्ला में अजब सिंह के घर के समीप वैली साइड अत्यधिक वर्षा एवं जल के तीव्र बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त स्थान पर सड़क की वैली साइड में अत्यधिक कटाव होने के कारण सड़क का किनारा टूट गया है तथा सड़क का कुछ भाग नीचे की ओर धंस एवं टूट गया है। इससे मोटर मार्ग पर आवागमन बाधित होने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों एवं मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए सड़क के शेष भाग को सुरक्षित रखने तथा आगे होने वाले कटाव एवं सड़क के टूटने को रोकने हेतु वैली साइड में तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना आवश्यक है। स्थल की परिस्थितियों के अनुसार गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम आदि सुरक्षात्मक कार्यों का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त सुरक्षात्मक कार्य से सड़क की वैली साइड को आवश्यक सहारा प्रदान करने तथा वर्षाजल के बहाव से होने वाले कटाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इससे सड़क को भविष्य में होने वाली क्षति से सुरक्षित रखते हुए मोटर मार्ग पर यातायात को सुचारु बनाए रखा जा सकेगा।

अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 04 में पदमल्ला में अजब सिंह के घर के समीप वैली साइड से क्षतिग्रस्त सड़क के सुरक्षात्मक उपचार हेतु आवश्यक कार्य कराया जाना उचित होगा।

₹ 18.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown
Spot #17 - ID:7760 , Silingi, Chainage 10.5

31-08-2026

Provisions (प्रावधानों की सूची)

जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 11 में सिलिंगी के समीप अत्यधिक वर्षा के कारण सड़क के ऊपर एवं नीचे की ओर भूस्खलन एवं वॉशआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थल पर लगातार पहाड़ का कटाव होने के कारण ऊपर की ओर से मलबा, मिट्टी एवं बोल्डर सड़क पर आ रहे हैं तथा नीचे की ओर सड़क का भू-भाग भी कटाव के कारण अस्थिर हो रहा है। वर्तमान में स्थल की स्थिति अत्यन्त संवेदनशील बनी हुई है। लगातार हो रहे पहाड़ के कटाव एवं भूस्खलन के कारण सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने तथा यातायात बाधित होने की संभावना बनी हुई है। अतः मोटर मार्ग को सुरक्षित रखने एवं भविष्य में होने वाले भूस्खलन तथा वॉशआउट को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। स्थल की परिस्थितियों एवं क्षति की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए गैबियन, प्लम एवं आर०सी०सी० प्लम द्वारा सुरक्षात्मक कार्य किए जाने का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। गैबियन द्वारा सड़क के निचले भाग को आवश्यक सहारा प्रदान करने तथा भूस्खलित सामग्री को नियंत्रित करने एवं प्लम तथा आर०सी०सी० प्लम द्वारा वर्षाजल के तीव्र बहाव को नियंत्रित कर सड़क के कटाव एवं वॉशआउट को रोकने का कार्य किया जाएगा। उक्त स्थल पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य लगभग ₹80.00 लाख की अनुमानित लागत में कराया जाना सम्भव है। इसमें गैबियन, प्लम, आर०सी०सी० प्लम एवं आवश्यकतानुसार अन्य सुरक्षात्मक कार्य सम्मिलित किए जाएंगे। अतः देवाल-खेता मोटर मार्ग के कि०मी० 11 में सिलिंगी के समीप भूस्खलन एवं वॉशआउट से उत्पन्न क्षति के स्थायी सुरक्षात्मक उपचार हेतु लगभग ₹80.00 लाख की लागत से प्रस्तावित कार्य को स्वीकृति प्रदान किया जाना उचित होगा।

₹ 80.00 Lakh
Identified
Fund:Unknown

All Damage Spots

ID Date Location Cost (₹ Lakh) Chainages Status Yojana
3512 20-06-2025 suyalkot 150.00 15.8 to 16.000 0.2 Identified Not Decided
3494 26-08-2025 Padmalla 6.23 3.8 to 4.000 0.2 Identified Not Decided
3473 01-09-2025 kalpatta 5.33 1.8 to 2.000 0.2 Identified Not Decided
7214 28-06-2026 Km 21 melkhet market 5.00 Identified Not Decided
7215 01-07-2026 Near boragad road 5.00 Identified Not Decided
7061 02-07-2026 Melkhet market 4.00 Identified Not Decided
7758 04-07-2026 Suyalkot 150.00 Identified Not Decided
7213 08-07-2026 Dewal kheta km 19 Melkhet inter collage 5.00 Identified Not Decided
7944 15-07-2026 Naldhura 65.00 Identified Not Decided
7164 22-07-2026 Boragad 5.00 Identified Not Decided
7060 23-07-2026 Melkhet inter college 5.00 Identified Not Decided
7062 30-07-2026 Padmalla 10.00 Identified Not Decided
7098 03-08-2026 Km 7 garsung तोक एवं प्रतिक्षालय 5.00 Identified Not Decided
7769 24-08-2026 Padmallla km4 hm8-10 10.00 Identified Not Decided
7768 25-08-2026 Garsung tok km 7 hm 6-8 12.00 Identified Not Decided
7772 25-08-2026 Km 4 padmala near ajab sing home 18.00 Identified Not Decided
7760 31-08-2026 Silingi 80.00 Identified Not Decided