Slope protection to be done using gabions and Slope stabilization techniques.
उक्त मोटर मार्ग के किमी 3.00 (X/S 2/27-29) विगत् वर्ष हुई अतिवृष्टि कारण भू-धसाव हो गया था। वर्तमान तथा गत रात्रि (दिनांक-14-08-2026) से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उक्त स्थान पर पुनः भू-धसाव होने से मार्ग 65 मीटर भाग खड्ड साइट में क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग हल्के / भारी वाहनों के आवागमन हेतु अवरूद्ध हो गया है। मार्ग की चौड़ाई लगभग 1.50 मीटर रह गयी है। मार्ग के हिल साइट में आवासीय भवन स्थित होने के कारण हिल साइट पर कटिंग करना सम्भव नही है एवं भू-कटाव होने के कारण आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। उक्त स्थल में gabion युक्त प्रतिधारक दीवार के माध्यम से मार्ग को अतिशीघ्र खोलने की कार्यवाही गतिमान है ।