उक्त स्थान पर लगभग 10 मीटर लम्बाई एवं 5 मीटर ऊँचाई में भूमि वॉशआउट हो जाने के कारण मार्ग की उपलब्ध चौड़ाई लगभग 1.00 मीटर ही रह गई है। हिल साइड में मकान स्थित होने के कारण हिल साइड कटिंग किया जाना संभव नहीं है। अतः मार्ग को यातायात हेतु सुचारू रूप से खोलने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर वायर क्रेट्स द्वारा एडजिंग वॉल का निर्माण कर मार्ग की आवश्यक चौड़ाई बहाल करने की कार्यवाही की जा रही है।