होरावाला-नाहड-कोटी-ढलानी मार्ग एक 4.00 किमी0 लम्बाई का ग्रामीण मार्ग है, जिसके किमी0-2 में भारी वर्षा के कारण लगभग 40 मी0 लम्बाई एवं 40.00 मी गहराई से भू-धसांव के कारण मार्ग यातायात हेतु बन्द हो गया था।
मार्ग के नीचे 40.00 मी0 गहराई पर नदी अवस्थित होने तथा Slope Vertial होने एवं Earthen Boulder (E&B) होने के कारण मार्ग के बाहरी भाग में दीवार लगाया जाना सम्भव नहीं है। मार्ग के हिल साईड में श्री अपूर्व जोशी की नाप भूमि अवस्थित है। अधिशासी अभियन्ता एवं श्री अपूर्व जोशी द्वारा दिनांक 20.9.2026 को मार्ग खुलवाने हेतु निरीक्षण किया गया जिसमें श्री अपूर्व जोशी द्वारा मार्ग खोलने हेतु अपनी नाप भूमि में हिल साईड कटिंग की सहमति दी गई, जिसके क्रम में कटिंग का कार्य गतिमान है।
उक्त स्थल पर स्थाई Treatment हेतु U.L.L.M.C. द्वारा निरीक्षण कर Slope Treatment हेतु सुझाव दिया जायेगा।